'चौक -महादेव संपर्क मार्ग पर गति अवरोधक लगाए जाएं'
नाचन विधानसभा क्षेत्र के एक बड़े भाग में गति अवरोधक लगाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत गांव चौक बी एस एल परियोजना (बी बी एम बी)की नहर मार्ग से संपर्क करते घनी आबादी वाले गांव महादेव को जाते मार्ग पर सुरक्षा को लेकर यातायात गति सीमा नियंत्रण हेतु गति अवरोधक लगाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। महादेव जैसे विशाल ग्रामीण क्षेत्र में यानि सड़क मार्ग पर गति अवरोधक लगाना जरूरी ही नहीं बल्कि समय की भी मांग बताई जा रही है। क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि चौक -महादेव संपर्क मार्ग जैसे आबादी वाले क्षेत्र पर सरकारी संस्थान खासकर आंगनवाड़ी, प्राइमरी स्कूल,वेटरनरी, आयुर्वेदिक औषधालय,पटवार खाना, सहकारी डिपो सहित लघु उद्यमियों आदि का बड़ा कारोबार है ऐसे में इस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बड़ी संख्या में है। जबकि गति अवरोधक लगाए जाने की मांग लंबित पड़ी है। लोगों ने संबंधित विभाग तथा उपायुक्त मंडी से मांग करते हुए कहा है कि मार्ग पर दोपहिया वाहन आदि तेज गति से चलते रहते हैं जिससे विद्यार्थियों सहित अन्य कई क्षेत्रों में जुड़े लोगों पर अक्सर खतरा मंडराता रहता है अतः उचित स्थान पर मजबूत गति अवरोधक निर्मित किए जाएं।












