मांहूनाग मंदिर में हिमाचल आफ पाइन के गायक कार्तिक शर्मा ने गाए भजन
तरोर में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा में हिमाचल आफ पाइन के गायक कार्तिक शर्मा ने अपने मधुर भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही कथा व्यास सुशांक कृष्ण कौशल ने भी भजन गाकर समां बांधा। पुजारी दीनानाथ शर्मा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने भी शिरक्त की। उन्होंने कहा कि दूर दूर से श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा श्रवण की और अपने को धन्य पाया। श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया।












