सुंदरनगर में 23 जुलाई तक श्रीरामकथा का आयोजन
सुंदरनगर के अवस्थी निवास पुरानी मंडी में आज से 23 जुलाई तक दिव्य श्रीरामकथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन श्री राधा माधव सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कथा वाचन महंत स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा किया जाएगा। यह आध्यात्मिक आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा। आयोजन स्थल को भक्ति एवं श्रद्धा से सजाया गया है, जहां प्रभु श्रीराम के जीवन की अमृतमयी कथा श्रवण करने का अवसर मिलेगा। इस कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन यात्रा, आदर्श और धर्म की विजय की प्रेरणादायक गाथा सुनाई जाएगी। संपूर्ण कथा के माध्यम से भक्तजन श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा प्राप्त करेंगे। कथा स्थल पर भक्तों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है और आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है।












