जोगिंद्रनगर में दुर्गा पूजा उत्सव की दूसरी संध्या, भक्ति व उत्साह का समागम
साईं मार्केट जोगिंद्रनगर में चल रहे मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की दूसरी संध्या का आयोजन भक्ति और उत्साह से संपन्न हुआ। संध्या की शुरुआत महामाई की आरती से की गई। अप्रोच रोड महिला मंडल से बिनता, ममता, रीता, सोनू, पम्मी व सुनंदा ने मां दुर्गा के जयकारों से पंडाल को भक्तिमय बना दिया। दूसरी संध्या में सी.ओ. प्रोमिला व उनके पति बलदेव मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। महिला मंडल ने जदो खेलदी ता छणमण करदा चूड़ा मां दा लाल रंग दा, ना रोल माईये मैं रूल गई आं और फला दियां क्यारियां च रैहंदी मेरी मां जैसे भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर कूपन के माध्यम से लक्की ड्रा भी निकाले गए।इधर, युवक मंडल छतर द्वारा आयोजित मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की दूसरी संध्या भी श्रद्धा और उत्साह से सम्पन्न हुई। संध्या की शुरुआत मां की आरती से की गई। कार्यक्रम में कैप्टन चंद्र और प्रवक्ता संजय ठाकुर मुख्यातिथि रहे। लोक गायक रिशी सूद ने मां दुर्गा के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मुख्यातिथियों को युवक मंडल छतर की कमेटी द्वारा मां दुर्गा की फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया।












