बहुत देर कर दी सनम सनम आते, सब कुछ तबाह होने पर धरने पर बैठे धर्मपुर के विधायक : माकपा
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पिछली रात को अवाहदेवी में टिहरा चौक पर धरने पर बैठ गए हैं, जिसकी बजह उन्होंने गत रोज केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के परियोजना निदेशक जो हमीरपुर में बैठते हैं उनको विधायक व एसडीएम द्वारा वहां बुलाने पर न आने और फिर उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 003 के निर्माण में अब तक बरती जा रही लापरवाही के साथ जोड़ दिया और बहुत से मुद्दे सोशल मीडिया के माध्यम जोड़ दिए तथा अब परियोजना निदेशक को यहां से बदलने की मांग प्रमुख बना कर धरना जारी रखा है। इस पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव व पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक का ये कदम उनकी हताशा को दर्शाता है और यदि ये धरना उनको उस समय देना चाहिए था जब गावर, सूर्या व बीआरएन के मनमर्जी के निर्माण कार्य के कारण दर्जनों घर लोगों ने खाली कर दिए हैं और सैंकड़ों घर गिरने के कगार पर हैं। लोगों हजारों बीघा जमीन खराब कर दी है। कंपनी ने पिछले सालों ने अवैध रूप से कटिंग, ब्लास्टिंग, खनन करके धर्मपुर की दो दर्जन ग्राम पंचायतों को सीधे तौर पर प्रभावित किया है। पाड़छु पुल डालने के लिए खड्ड में डाली गई हजारों टन मलवा डाल दिया था, जो धर्मपुर होते हुए ब्यास नदी में पहुंच गया है। लेकिन जब ये सब अवैध निर्माण कार्य हो रहा था तब विधायक खामोश रहे और उस समय कंपनी के बारे में मुंह नहीं खोला और कंपनी अपना नंगा नाच करती रही। यही नहीं हिमाचल किसान सभा फरवरी महीने से ही इसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर दर्जनों धरने दिए और कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने के लिए 4 जून को सरकाघाट और 23 को धर्मपुर थाने में शिकायतें एफआईआर दर्ज करने के लिए दी हैं। उन पर अभी तक पुलिस ने कंपनी पर एफआईआर दर्ज नहीं की है, जिसके बारे 15 अगस्त को सरकाघाट में मुख्यमंत्री को मिलकर भी मांगपत्र विधायक की उपस्थिति में दिया था, लेकिन उसके बाद भी कंपनी पर केस दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इतना सब कुछ होने पर विधायक मौन धारण किए हुए थे।












