गाड़ियों के कागज पूरे ना होने व नियमों को ताक में रखकर चलने वाले चालकों के आरटीओ मंडी ने किए चालान
दिन प्रतिदिन बढ़ रही दुर्घटनाओं व सड़क सुरक्षा को मद्देनजर सोमवार को आरटीओ मंडी ने उप मंडल गोहर के मुख्य बाजार गोहर में अधूरे कागजात व नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले दर्जनों चालकों के चालान काटे। आरटीओ मंडी में लोगों से आग्रह किया कि वह अपनी गाड़ियों की फिटनेस पॉल्यूशन इंश्योरेंस लाइसेंस आदि बिल्कुल सही रखें और जो मालवाहक वाहन चालक अपने वाहनों के फिटनेस परमिट इंश्योरेंस लाइसेंस प्रदूषण इन चीजों का खास ख्याल रखें। गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का यूज ना करें और बेल्ट लगाकर ही गाड़ी चलाएं अगर कोई भी कमी इन चीजों में पाई गई तो सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत चालान काटा जाएगा ताकि हम बढ़ रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा सकें।












