रोहतक के सोमवीर के नाम रही टिहरा दंगल की बड़ी माली, मंडी के जतिन रहे छोटी माली के विजेता
जय लखदाता दंगल कमेटी टीहरा के सौजन्य से टीहरा में 11वें दंगल का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया कार्यक्रम में सकोहटा गांव के सेवानिवृत कर्नल विधि चंद वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दंगल में देश प्रदेश के नामी गिरामी पहलवानों ने अपने अपने जौहर दिखाएं। वहीं महिलाओं की कुश्ती में ग्रयोह पंचायत के ठाणा गांव की सानिगधा ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ा। सनिगधा के प्रदर्शन पर क्षेत्र में खुशी की लहर रही वही सनिग्धा के भाई रूद्रा ने भी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए यह दोनों भाई वहन क्षेत्र के ठाणा गांव से संबंध रखते हैं और दोनों भाई बहन अपने-अपने भार वर्ग में कुश्ती में नेशनल व स्टेट चैंपियन रहे हैं दंगल कमेटी द्वारा आयोजित यह दंगल बड़ी माली व छोटा माली के दो हिस्सों में करवाया गया वही विशेष कुश्तियां भी आयोजित की गई बड़ी माली के लिए रोहतक के सोमवीर तथा पंजाब के अशमीर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सोमवीर ने माली पर कब्जा जमाया विजेता को कमेटी द्वारा 25000 रुपए तथा उपविजेता को ₹20000 की राशि प्रदान की गई वही छोटी माली के लिए मंडी के जतिन और उत्तर प्रदेश के तुषार के बीच में मुकाबला हुआ जिसमें जतिन ने विजय प्राप्त की और उन्हें 11000 रुपए तथा उपविजेता को ₹9000 की राशि प्रदान की गई ।विजेताओं को यह इनाम राशि बुर्ज के साथ मुख्य अतिथि कर्नल विधि चंद वर्मा द्वारा प्रदान की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा दंगल कमेटी को 21000 रुपए दान स्वरूप प्रदान किए तथा दंगल के सफल आयोजन के लिए दंगल कमेटी के सदस्यों व स्थानीय लोगों को बधाई दी तथा दंगल में पधारे लोगों का आभार व्यक्त किया यह दंगल कुश्ती के परशुराम अवॉर्डी संजय यादव की देखरेख में करवाया गया वहीं मनोज चौहान ने रेफरी की भूमिका निभाई इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी राणा, उपाध्यक्ष मूलराज, महासचिव यश पठानिया, कोषाध्यक्ष संजय चंदेल सहित समस्त कमेटी के सदस्य तथा क्षेत्र के राजकुमार चौहान दिलेराम ओमचंद पठानिया धर्मवीर पठानिया सतपाल चौहान देशराज पठानिया भूपेंद्र सिंह सुखदेव शर्मा पृथी पाल शर्मा जगदीश सनवाल हंसराज पठानिया तथा अनेक गण्य मान्य लोग उपस्थित रहे।












