सेवानिवृत्त इंजीनियर जेपी गुप्ता ने हटगढ़ स्कूल के टॉपरों को बांटी किताबें
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ की तीन मेधावी छात्र छात्राओं को दसवीं के परीक्षा परिणाम में अपने स्कूल में टॉपर आने पर सेवानिवृत्त इंजीनियर जेपी गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ उन्होंने इन मेधावियों को शिक्षण सामग्री और किताबें भी दी। जेपी गुप्ता ने बताया कि हटगढ़ स्कूल में वह और उनके सहयोगी पढ़े हैं। पुराने समय को याद करते हुए उन्होंने बताया कि अगर उस समय उन्हें सही दिशा और सुविधाएं मिलती तो आज वह अच्छी बड़े पद पर पहुंचते। फिर भी उन्होंने अपनी योग्यता के समकक्ष काफी अच्छा पाया। इसी स्कूल के प्रति कृतज्ञता को चुकाने के लिए पिछले दो सालों मेधावी बच्चों को आगे लाने के लिए जेपी गुप्ता ने मुहिम शुरू की। इन दो सालों में मेधावी लड़कियों के साथ लड़कों को किताबें,शिक्षण सामग्री के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें उपलब्ध करवाई गई। इन मेधावियों में एक लड़की नीट की व एक नर्सिंग की तैयारी भी कर रही है। इस मौके पर उन्होंने इस बार से स्कूल की एलुमनाई के जरिए और मदद करने का अभियान भी शुरू किया है, जिसमें इस स्कूल से पढ़े संबंधित पुराने छात्रों को स्कूल के वर्तमान मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने में मदद के साथ प्रेरणा दे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद ने बताया कि जेपी गुप्ता के प्रयास से कई गरीब जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक तंगी के बावजूद आगे बढ़ने का मौका मिला है। अब तक इन्होंने 15 बच्चों की मदद की हैं। इस बार भी स्कूल के टॉपरों को सम्मान के साथ शिक्षण सामग्री दी है। जिस पर स्कूल प्रबंधन उनका आभार प्रकट करता है।इस मौके पर एक सादा समारोह किया गया। जिसमें स्कूल के प्रवक्ताओं के साथ महाजन सभा के वीरेंद्र गुप्ता, गोपाल गुप्ता, विमल एलुमनाई विमल शर्मा भी उपस्थित रहे।












