चामुंडा मंदिर पहुंचे राज्यसभा उपसभापति, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह बुधवार को प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर पहुंचे। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ओम ओंकार व्यास ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और मां की चुनरी भेंट स्वरूप प्रदान की। हरिवंश नारायण सिंह ने मंदिर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी जायजा लिया और सुबह की आरती में भाग लेकर मां चामुंडा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें मंदिर की परंपराओं और प्राचीन महत्व की जानकारी भी दी गई।












