Download App Epaper

पंचायत में विकास करवाने में कोई कसर नही छोड़ रहे बह पंचायत के प्रधान पीर सहाय ठाकुर

पंचायत में विकास करवाने में कोई कसर नही छोड़ रहे बह पंचायत के प्रधान पीर सहाय ठाकुर

 
विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत बह के प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने पंचायत में विकास कार्य करवाने में चार चांद लगा दिए है। उन्होंने पहली बार बनी पंचायत को इस तरह से तरासा की देखने वाले कायल हो जाते हैं। उन्होंने पंचायत घर को बनाने में कोई कर नही छोड़ी है जिस कारण बह पंचायत का नाम हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। 
उन्होंने पंचायत घर को ही नही तरासा बल्कि पंचायत के अन्य विकास कार्य करवाने में कोई कसर नही छोड़ी है। पीर सहाय ठाकुर ने बहुत कम समय में पंचायत घर का निर्माण कर ये दिखा दिया है की विकास करना कोई बड़ी बात नही है सिर्फ मन मे लग्न होनी चाहिए। 
पीर सहाय ठाकुर से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि विकास करने में बहुत कठिनाई आई लेकिन हार नही मानी और विकास लगातार जारी रखा। 
उन्होंने बताया कि बीच में पंचायत के कुछ शरारती तत्व ने विकास करवाने में बहुत सारी अड़चने भी डाली लेकिन उन्ही लोगों को उन्ही की भाषा मे जबाब देकर विकास जारी रखा और आज पंचायत घर बनकर पूरी तरह तैयार हो गया और अब दूसरे मंजिल का कार्य शुरू हो गया है जो जल्द ही पूरा होगा। पीर सहाय ठाकुर ने कहा कि विकास आगे भी इसी तरह जारी है चाहे सौ अड़चने आ जाये हार नही मानी जायगी।