ऑपरेशन सिंदूर एक मजबूत नेतृत्व का उदाहरण : चंद्रमोहन शर्मा
हर साल की तरह इस साल भी अरे रखौटा में सांस्कृतिक मेले एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें भ्रदौरता वार्ड से जिला परिषद सदस्य एवं प्रदेश के समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके वहां पहुंचते ही लोगों ने उनका बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया लेकिन उन्होंने सर्वप्रथम लोगों से आवाहन किया कि आएं हम सब मिलकर एक तिरंगे यात्रा के माध्यम से देश के वीर जवानों तक अपना संदेश पहुंचाते हैं कि आप के साथ भारत का हर एक नागरिक कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है और आपके इस देशभक्ति के जज्बे को दिल से सलाम करते हैं, वहां पर आए सभी लोगों ने तिरंगा यात्रा ने में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके बाद उन्होंने सांस्कृतिक मेले की शुभारंभ के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करी। चंद्रमोहन शर्मा ने कहा की किस तरह पाकिस्तान ने कायरतापूर्वक आतंकवादियों को भेज कर 27 मासूम हिंदुओं की हत्या करवाई जिसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर जिसका आज प्रदेश नहीं देश नहीं बल्कि पूरा विश्व में लोहा मनवा चुका है जिसका श्रेय मैं सर्वप्रथम देश के वीर जवानों को एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व का देना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि एक समय भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था में सातवें और आठवें में पायदान में था, लेकिन एक मजबूत और कुशल नेतृत्व की वजह से आज भारत चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। उनके संबोधन के दौरान पूरा पंडाल भारत मां की जय के नारों से गूंज उठा और मानो जैसे की सांस्कृतिक मेले का पंडाल एक देशभक्ति के पंडाल में बदल गया हो। शर्मा ने कहा कि ऐसे संस्कृत के मेले का होना हमारे क्षेत्र में बहुत अच्छी बात है क्योंकि यह हमें अपनी वास्तविकता संस्कृति से जोड़े रखते हैं। मैं हमेशा से ही इस मेले के लिए सफल आयोजन के लिए अपनी तरफ से भरपूर कोशिश की है इस बार भी अपनी तरफ से एक लाख रुपए की राशि इस मेले के लिए प्रदान की। इस मौके पर क्षेत्र के बहुत से जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे।












