ग्राम पंचायत रेफल में एक दिवसीय किसान गोष्ठी आयोजित
कृषि विभाग के द्वारा कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में विकास खंड धनोटु की ग्राम पंचायत रेफल में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला मंडी के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश पटियाल और उप परियोजना निदेशक डॉ. हितेंद्र ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें ताकि उत्पादन लागत कम हो और आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने किसानों में प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान, खंड कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित सलवाहन, कोट, चाम्बी, अप्पर बेहली तथा पाली पंचायत के उन्नतशील किसान उपस्थित रहे।












