मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर "संकल्प से सिद्धि" के रूप में भाजपा करेगी कार्यक्रम: निहाल
भाजपा संकल्प से सिद्धि मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जा रहे हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा बताया कि 9 जून को दोपहर एक बजे मंडी लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मुख्यमंत्री संवाद कक्ष टारना मंडी में इन कार्यक्रमों को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और पार्टी के प्रदेश के प्रवक्ता अजय राणा उपस्थित रहेंगे। निहालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा देश और समाज के हित में काम करने वाली पार्टी है इस कार्यक्रम में मंडी जिला के विधायक भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यशाला में भाजपा के पदाधिकारी भाग लेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस, विकसित भारत संकल्प सभा व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस तरह के कार्यक्रमों की चर्चा की जाएगी।












