पनारसा में एनएसएस का ओरिएंटेशन सम्पन्न
राजकीय महाविद्यालय पनारसा में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नए स्वयंसेवियों को संगठन की मूल भावना, उद्देश्य एवं कार्यशैली से परिचित कराया गया। वरिष्ठ स्वयंसेवियों ने विशेष नियमों और विनियमों की जानकारी साझा कर "मेरा भारत पोर्टल" पर पंजीकरण करने हेतु प्रेरित किया गया। नई कार्यकारिणी में इकाई अध्यक्ष रवि शर्मा, विपिन और सुहानी को उपाध्यक्ष, वेदिका सचिव, दिलीप सह-सचिव, कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तमन्ना, हर्षिता और यशवंत को दी गई। इकाई कमांडर रूहानी, सहायक कमांडर सुहानी और राजेश को नियुक्त किया गया। आईटी सेल में अनिल, यशवंत, प्रदीप, साक्षी और रमन को शामिल किया गया है।












