मां ने लोगों के कपड़े सिलाई और भैंस पाल उसका दूध बेचकर बच्चों को पढ़ाया, बेटी ने नर्सिंग ऑफिसर बन के नाम किया रोशन
धर्मपुर क्षेत्र की गोरत गांव में एक गरीब घर में जन्मी बेटी उर्वशी ठाकुर देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान एम्स दिल्ली में बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं देगी उर्वशी की इस कामयाबी पर क्षेत्र भर में खुशी की लहर है उर्वशी के साथ-साथ उसकी छोटी बहन संजना भी बीएससी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर रही है जबकि छोटा भाई संचित आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है उर्वशी एक बेहद गरीब परिवार से संबंध रखती है उसके पिता रमेश कुमार मानसिक रूप से कमजोर है परिवार और बच्चों के पालन पोषण से लेकर पढ़ाई तक की सारी जिम्मेवारी जब मां ममता देवी पर आई तो उसने न सिर्फ लोगों के कपड़े सिलाई करना शुरू किया बल्कि दो भैंसों को पालकर उनका दूध बेचकर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया उर्वशी ने प्लस टू तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मढ़ी से प्राप्त की है जबकि बीएससी नर्सिंग अभिलाषी नर्सिंग कॉलेज से प्राप्त की है उर्वशी के भीतर पढ़ाई का कितना जज्बा था इससे साबित होता है कि बीएससी नर्सिंग फर्स्ट रैंक हासिल करने के बाद भी उसने बिना किसी संस्थान से कोई भी कोचिंग लिए हुए यूपीएएससी में इंप्लाई इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की परीक्षा भी पास कर ली है। वह प्रशासनिक सेवा के बजाय अब दिल्ली एम्स में रोगियों की सेवा करके अपना जीवन सफल करना चाहती है। उसने अपनी इस सफलता को लेकर अपनी माता और भाई बहनों को श्रेय दिया है। वहीं उर्वशी की इस कामयाबी को लेकर मढ़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलदेव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र सकलानी, उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महासचिव सुनील कुमार, सरसकान पंचायत के प्रधान उमेश ठाकुर, सकलाना के सुरेंद्र ठाकुर, लंगेहढ के संजय कुमार, बनाल की प्रधान डोली देवी, नानी चंपा देवी ने खुशी जताई और उर्वशी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।












