विद्युत बोर्ड पेंशन फॉर्म इकाई जोगिंद्रनगर की मासिक बैठक अब 12 जून को
विद्युत बोर्ड पेंशन फॉर्म इकाई जोगिंद्रनगर की मासिक बैठक अब 11 जून के स्थान पर 12 जून, वीरवार को आयोजित की जाएगी। यह बदलाव 11 जून को राजपत्रित अवकाश होने के कारण किया गया है। बैठक का आयोजन प्रातः 10:30 बजे सामुदायिक भवन जोगिंद्रनगर में किया जाएगा। सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में भाग लें और अन्य पेंशनधारकों को भी बैठक में आने के लिए प्रेरित करें। बैठक में पेंशनरों की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा संभावित समाधान के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनभोगियों की मांगों और समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी की सहभागिता अपेक्षित है।












