चण्डिका माता के मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल हुए विधायक
रोपडी पंचायत में नवनिर्मित चण्डिका माता मंदिर के मूर्ति स्थापना समारोह में दिलीप ठाकुर उपस्थित रहे। चण्डिका माता के मंदिर का निर्माण रोपड़ी पंचायत के व्यवसायी रंजीत गुलेरिया ने करवाया है। चण्डिका माता का मंदिर पूरे प्रदेश में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, इस मंदिर के कारीगर मुंबई से आए थे, रंजीत भी स्वयं मुंबई में ही रहते हैं। विधायक दिलीप ठाकुर ने रंजीत गुलेरिया के पूरे परिवार को बधाई दी और माता रानी के दरबार में अपना शीश नवाया, माता रानी से पूरे क्षेत्र की सुख समृद्धि की मनोकामना की। इस मौके पर विधायक के मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर, संजय गुलेरिया, अशोक, सत्यपाल, विपिन राणा, मीडिया प्रभारी विनय राणा और स्थानीय लोग मौजूद रहे।












