देव कमरुनाग यात्रा पर स्वच्छता का संदेश: रुद्राक्ष ने दिया प्रेरणादायक उदाहरण
प्लास्टिक मुक्त देवभूमि के लिए उठाया सराहनीय कदम, यात्रियों को दी स्वच्छता की संदेश
हाल ही में पैलेस कॉलोनी मंडी से देव कमरुनाग के दर्शन के लिए निकले रुद्राक्ष ने एक अनुकरणीय कार्य कर समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कमरुनाग मंदिर से दर्शन के उपरांत लौटते समय, रोहांडा मार्ग पर रुद्राक्ष ने रास्ते में फैले प्लास्टिक कचरे को स्वयं एकत्र किया। इनमें 5 बोरे चिप्स के खाली पैकेट, पानी व शीतल पेयों की बोतलें, प्लास्टिक की पन्नियाँ और टॉफियों के रैपर शामिल थे।इस कूड़े को उन्होंने मार्ग में लगे कूड़ेदानों में डालकर न केवल सफाई की मिसाल पेश की, बल्कि यात्रियों और श्रद्धालुओं को भी यह संदेश दिया कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएं – विशेष रूप से प्लास्टिक का उपयोग सोच-समझकर करें। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि प्लास्टिक कचरा या तो अपने साथ ले जाएं या कुड़ेदान का प्रयोग करें। इस स्वच्छता अभियान की पहल न केवल एक सकारात्मक संदेश है, बल्कि यह एक सामाजिक जागरूकता की मिसाल भी है। ऐसे कार्य हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने में सहायक सिद्ध होते हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम हैं।












