जिला सिरमौर में 06 जून को आयोजित होगी मेगा मॉक ड्रिल : प्रियंका वर्मा
उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के आयोजन हेतु उपमंडल स्तर पर उपमंडलाधिकारी की देखरेख में इंसिडेंट रिस्पांस टीम (आई.आर.टी) का गठन किया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी जैसे पुलिस, गृह रक्षा, अग्निशमन, स्वास्थ्य, जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, खंड विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति तथा शिक्षण संस्थानों के एन.सी.सी. व एन.एस.एस शामिल होगे। यह सभी टीमे जिला मुख्यालय में स्थापित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को रिपोर्ट करेगी। उपायुक्त ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लेना है।












