जिला तथा उपमंडल मुख्यालयों में मेगा माॅक ड्रिल का आयोजन, अलर्ट मिलते ही आपदा से बचाव को मुस्तैद हुआ प्रशासन
मंडी जिला में भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तैयार आपदा प्रबंधन प्लान को धरातल पर परखने के लिए आज मेगा माॅक ड्रिल आयोजित की गई। प्रातः नौ बजे मेगा माॅक ड्रिल अलर्ट मिलते ही आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी अधिकारी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में पहुंचे और रिस्पांसिबल आॅफिसर उपायुक्त अपूर्व देवगन की देखरेख में यह कक्ष सक्रिय कर दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, इंसीडैंट कमांडर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डाॅ0 मदन कुमार, मुख्य पर्यवेक्षक सूबेदार मेजर के पलानी स्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित एवं कारगर ढंग से अंजाम देने के अभ्यास के लिए मंडी जिला मुख्यालय के अलावा विभिन्न उपमंडलों में भी मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मंडी शहर में इंदिरा मार्केट परिसर तथा क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में काल्पनिक परिदृश्य तैयार किए गए। पड्डल मैदान में स्टेजिंग एरिया बनाया गया। जिसमें इंसीडेंट कमांडर एसडीएम सदर रुपिन्द्र कौर तथा इंडियन आर्मी के पर्यवेक्षक हवलदार रणधीर सिंह शामिल हुए।
बालीचैकी में नए पुल के पास टैक्सी स्टैंड के समीप अचानक आई बाढ़,
मैगा माॅक ड्रिल के सफल आयोजन में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा मित्रों, एनएसएस स्वयंसेवियों, गृह रक्षकों तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनों ने आईआरएस प्रणाली के अंतर्गत बेहतर तरीके से कार्य किया। इस वृहद पूर्वाभ्यास में भूंकप से विभिन्न आवासीय व व्यापारिक परिसरों, विभिन्न स्कूलों, सड़कों तथा सार्वजनिक सम्पति को हुए नुकसान के उपरांत किए जाने वाले राहत कार्यो का सुव्यवस्थित ढंग से प्रदर्शन किया गया।












