आईआईटी मंडी में आरंभ हुआ एमबीसीसी 2025, मस्तिष्क, मन और चेतना पर एक ऐतिहासिक सम्मेलन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी में आज प्रतिष्ठित माइंड, ब्रेन एंड कॉन्शसनेस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय सम्मेलन भारतीय ज्ञान प्रणाली और मानसिक स्वास्थ्य अनुप्रयोग केंद्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो चेतना अध्ययन, न्यूरोसाइंस, मानसिक स्वास्थ्य और भारतीय दर्शन के समावेशी दृष्टिकोण पर आधारित है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और श्रीमद्भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय के पाठ के साथ हुई, जो प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के संगम का प्रतीक रहा है। इस मौके पर प्रो. लक्ष्मिधर बेहरा निदेशक आईआईटी मंडी एवं एमबीसीसी के जनरल चेयर ने उद्घाटन भाषण में कहा कि चेतना के बिना शरीर कुछ भी नहीं है। भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित व्यावहारिक शिक्षा, नवाचार और बहुविषयी अनुसंधान के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करता है। यह सम्मेलन 7 जून तक जारी रहेगा, जिसमें योग और मानसिक स्वास्थ्य, ध्यान और न्यूरो-चिकित्सकीय विधियों, एआई और चेतना, तथा भारतीय दृष्टिकोण में चेतना की निरंतरता जैसे विषयों पर सत्र आयोजित होंगे।












