मस्तराम को मिली गुर्जर कल्याण परिषद की कमान, बल्ह ब्लॉक का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद बल्ह ब्लॉक की एक बैठक परिषद के जिला अध्यक्ष तिलक राज राव की अध्यक्षता में नेरचौक में आयोजित की गई। बैठक में परिषद के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा की गई। साथ ही ब्लाक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से संपन्न हुए ब्लाक स्तर के इन चुनावों में मस्तराम को प्रधान जबकि कमल किशोर को महासचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा वरिष्ठ उप प्रधान बलवंत, कोषाध्यक्ष जगदीश, महालेखाकार बृजलाल, मुख्य सलाहकार खेमचंद, सहसचिव योगेंद्र पाल जबकि प्रेस सचिव भूपेंद्र पाल को मनाया गया। इस अवसर पर नागेश्वर कुमार, कश्मीर सिंह नरेश, परम देव, रूप सिंह कटारिया व जीवन यादव सहित परिषद के कई पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे।












