बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडी का दबदबा, ब्वायज और गर्ल दोनों में मंडी विजेता
टिक्करी सिध्यानी में चौथी राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह में सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक सुनील दत्त ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। बॉल बैडमिंटन संघ के प्रधान बीएल गोयल व महासचिव केसी ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें खिलाड़ियों से मिलवाया। साथ ही संघ की उपलब्धियों की जानकारी दी। बीएल गोयल व केसी ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 टीमों के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता लड़कों के वर्ग में मंडी प्रथम, दूसरे स्थान पर उना, तीसरे स्थान पर कांगड़ा तथा लड़कियां के वर्ग में मंडी प्रथम, बिलासपुर द्वितीय, कांगड़ा तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर दीपक शारदा, सुरेश कुमार, संतोष, सौरभ पराशर, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, मदन ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, टीना शर्मा और नर्वदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












