बासाधर जंगल के पास एसआईयू मंडी की बड़ी कार्रवाई, कार से 1.502 किलोग्राम चरस बरामद
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) मंडी टीम ने बासाधर जंगल के पास एक ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कार से 1.502 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने एक आरोपी हिम्मत राम पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव सियूं, तहसील पधर जिला मंडी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि पधर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।












