नौहराधार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 पेटी अवैध शराबियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत नौहराधार के समीप पीएम श्री विद्यालय के पास आज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके पर ही शराब तस्करी के आरोपी, साथ लगते गांव देवामानल के 37 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने शराब की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही बोलेरो पिकअप (एचपी 79- 0276) को भी अपने कब्जे में ले लिया है।डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। उन्होंने क्षेत्र के आम लोगों से भी अपील की है कि वे सिरमौर पुलिस की नशा विरोधी मुहिम में सहयोग करें और नशे के सौदागरों के बारे में गुप्त सूचना पुलिस को दें, ताकि इस अवैध धंधे पर लगाम लगाई जा सके।












