राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी में लॉर्ड्स के छात्रों का दबदबा, विजेता छात्रों को पांच को शिमला में मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
हिमाचल प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड शिमला द्वारा राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन शिमला में किया गया l यह प्रतियोगिता पहले ऑनलाइन स्तर पर की गई जिसमें जिला स्तर पर प्रथम आने वाले हर टीम को राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया। ऑनलाइन स्तर पर लॉर्ड्स कान्वेंट स्कूल सरकाघाट के छात्रों ने मंडी जिले के सभी स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर राज्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे। वहीं राज्य स्तरीय क्विज कंपटीशन का ऑफलाइन आयोजन भी शिमला के होलीडे होम होटल में हुआ। इसमें हिमाचल के 12 जिलों के सभी प्रतिभागियों का सुपर सिक्स टीमों के लिए पहले स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ, जिसमें लॉर्ड्स कान्वेंट स्कूल सरकाघाट के अमन और अरुण ने जिला मंडी का नेतृत्व करते हुए प्रदेश के 12 जिलों में प्रथम स्थान हासिल किया। उसके बाद सुपर सिक्स टीमों में भी लॉर्ड्स कॉन्वेंट छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 2100 विद्यालयों ने इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भाग लिया था । लॉर्ड्स कान्वेंट स्कूल सरकाघाट के 12वीं कक्षा के अरुण व अमन ने पूरे प्रदेश में मंडी जिला का नाम रोशन किया। अब इन विद्यार्थियों को 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पीटर हॉफ शिमला में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 50,000 नगद इनाम, मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित करेंगे । स्कूल प्रधानाचार्य सपना ठाकुर व प्रबंधक कर्नल बलवंत सिंह बराड़ी ने छात्रों की इस महान उपलब्धि पर उनके अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।












