पर्यटकों की मनमानी से स्थानीय लोग परेशान
छोटा भंगाल तथा चौहार घाटी में इस वर्ष निचले क्षेत्रों में गर्मी की तेज तपिश होने के चलते गत वर्षों की अपेक्षा भारी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं जिस कारण यहां के पर्यटन व्यवसायी तो खूब चांदी कूट रहे हैं मगर यहां आने वाले कुछ एक समझदार पर्यटकों को छोड़कर हर क्षेत्रों में अपनी मनमानी करने से बिल्कुल नहीं मान रहे हैं। हालांकि पंचायत स्तर पर बरोट क्षेत्र में जरूरत वाले हर स्थान पर स्वच्छता सम्बन्धी बोर्ड भी लगा रखे हैं और उहल व लंबाडग नदी के किनारे न जाने व न नहाने के लिए साइन बोर्ड भी लगा रखे हैं मगर उसके बावजूद भी पर्यटक हर क्षेत्र में अपनी मनमानी करने से गुरेज़ ही नहीं कर रहे हैं। इस पर्यटन सीजन में यहाँ पर लग रहे गाड़ियों के जाम में भी पर्यटकों की ही मनमानी सामने दिखाई देती है। पर्यटक सड़क मार्गो में अन्य वाहन चालकों से बेंहस बाजी करने के बाद ही वाहनों आगे – पीछे करने करते हैं व वाहनों को आरपार जाने के लिए पास आदि देते हैं। जिस कारण स्थानीय वाहन चालक भी पर्यटकों से काफी परेशान हो रहे हैं, वहीँ दूसरी ओर यहां आने वाले पर्यटक अगर यहां के खुले मैदानों में किसी भी प्रकार की खाद्य सामाग्री का सेवन करते हैं तो कई पर्यटक पढ़े- लिखे समझदार होने के बाद भी अपना जूठ, गिलास, रेडीमेट प्लेंटे बोतले शराब तथा पानी की बोतलें आदि को अपनी मनमानी का परिचय देते हुए बिना किसी डर के ही यूं ही इधर –उधर फ़ेंक देते हैं। जिस कारण इस रमणीक स्थल व पर्यटन क्षेत्र तेजी से उभर रहे बरोट क्षेत्र की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है। हालांकि यहां पर पंचायत की ओर से बरोट क्षेत्र को सवच्छ रखने के लिए गत कई वर्षों से ही स्वच्छता संबंधी साइन बोर्ड व स्थानीय प्रशासन द्वारा उहल व लंबाडग नदियों के किनारे न जाने व नहाने के लिए भी बोर्ड लगा दिए गए हैं मगर उसके बावजूद भी कई कम बुद्धि वाले पर्यटक उन बोर्डो की ओर ध्यान भी नहीं देते हैं | इसके साथ – साथ होटलों, कैपिंगो , गेस्ट हाउसों , होम स्टे आदि में कमरे बुक कर रात को ठहरने वाले पर्यटक हद ही पार कर देते हैं रात के समय वे शराब पीकर फिर अपनी मौज मस्ती से अपने –आप जोरो जीर से गानेगाते हुए व डीजे आदि बजाकर खूब शोर मचाते हैं जिस कारण ये पर्यटन व्यवसायी तो अपनी कमाई के लिए मजबूर होकर उन्हें शायद कुछ नहीं कहते होंगे मगर आसपास के पड़ोसी व उनसे सटे सभी गांव वासी बेहद परेशान हो रहे हैं। हालांकि इस पर्यटक सीजन में यहां पर पर्यटकों भारी सख्या में आवाजाही को देखते हुए पुलिस चौकी टिक्कन की ओर से आजकल दो पुलिस कर्मियों की भी अस्थाई तौर से तैनाती कर रखी है मगर मात्र दो पुलिस कर्मी भी इस पर्यटन सीजन में पर्यटकों की मनमानी को पूरी तरह से रोका पाना असम्भव हो गया है। बरोट पंचायत के प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर का कहना है कि यहां पर पुलिस की तैनाती करवाने के साथ – साथ इन पर्यटकों द्वारा किसी भी हरकतें को रोकने के लिए बरोट पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी महिला मंडलों तथा युवक मंडलों को समय – समय पर निगरानी करने की भी बारी- बारी से ड्यूटी लगा दी गई हैं | डाक्टर रमेश ठाकुर ने बताया कि बरोट क्षेत्र में पर्यटकों की मनमानी को रोकने के लिए पुलिस विभाग से दो पुलिस कर्मी की अपील की थी मगर इस गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने पुलिस चौकी टिक्कन से एक बार फिर से पंचायत की और से प्रस्ताव पारित कर दो और पुलिस कर्मियों निरंतर ड्यूटी लगाने की जोरदार मांग की है।












