क्षत्रिय संघ मनाएगा महाराणा प्रताप जयंती
क्षत्रिय संघ सुंदरनगर के संयोजकत्व में स्वाभिमान, शौर्य और राष्ट्र भक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती 29 मई को प्रात: साढ़े दस बजे गांव घुकनू (निचला महादेव) में आयोजित की जाएगी।संघ के सक्रिय युवा कार्यकर्ता विजय कुमार, विनोद कुमार व रजत चौहान ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद उत्तर भारत के महामंत्री लेखराज राणा होंगे।












