करसोग विधिक सेवा प्राधिकरण ने सनारली पंचायत में लगाया शिविर
बुधवार को नालसा की विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आपदा पीड़ितों को सेवाएं प्रदान करने की योजना के अंतर्गत सब डिविजनल विधिक सेवा कमेटी करसोग के द्वारा ग्राम पंचायत सनारली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन अध्यक्ष व खंड न्यायाधीश श्वेता नरूला की अध्यक्षता में किया गया। इस शिविर में लगभग आपदा से प्रभावित 60 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस शिविर में बतौर अधिवक्ता बलजिंदर कुमार ने आपदा ग्रस्त लोगों को अनेक कानूनी अधिकारों के बारे में अवगत कराया है अधिवक्ता ने लोगों को इंश्योरेंस से अपने नुकसान को भरने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को समझाया। इस एकदिवसीय जागरूकता शिविर में पशुधन की भरपाई करने बारे में भी लोगों को बताया गया इसके अतिरिक्त कानूनी सहायता के लिए पात्रता मोटर वाहन अधिनियम वह बाल विवाह निषेध कानून के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है इस शिविर में पंचायत के मनोनीत सदस्य व पंचायत स्टाफ भी मौजूद रहा है।












