जेसीबी पलटी, ऑपरेटर की मौत
सराज विधानसभा क्षेत्र की पंचायत तांदी के गांव गाता-लाछ में जेसीबी पलटने से आपरेटर की दुखद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जेसीबी इस गांव को जाने वाले सड़क मार्ग पर बरसाती मलबे को हटाने में लगी हुई थी। काम भी लगभग पूरा हो रहा था कि एकाएक भूमि धंसने से जेसीबी अनबैलेंस हो गई और तीन चार पलटे खाते हुए लुढ़क गई। इसमें बैठे ऑपरेटर को बाहर निकलने का वक्त ही नहीं मिला और मशीन के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से उसे जोनल अस्पताल तक पहुंचा मगर वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कुलदीप इसी गांव का रहने वाला था। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटा-बेटी, छोटा भाई, माता-पिता को छोड़ गया है। बता दें कि यह वही गांव है जिसकी पूरी पहाड़ी धंस रही है। 7 परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। कुलदीप 29 वर्ष काफी समय से जेसीबी चला रहा था अच्छा खासा अनुभव हो चुका था, मगर उसे क्या पता था कि अपने गांव की सड़क मरम्मत उसकी मौत का कारण बनेगी। पिता नरपत बहुत निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं। मजदूरी करते हुए परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उनके उपर दुःख का पहाड़ टुट पडा है। समूचा बाखली-तांदी में शोक में डूब गया है।












