सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए 18 सितंबर को साक्षात्कार
रोजगार कार्यालय पधर में कार्यरत सुनील कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर केवल पुरुष के 100 पदों को भरने के लिए बेरोजगार युवाओं के लिए साक्षात्कार 18 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे उप-रोजगार कार्यालय पधर में लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए निर्धारित योग्यता दसवीं और आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168" से.मी. व वजन 55 से 95 किलो होना चाहिए। आवेदक शारीरिक रूप से भी योग्य होना चहिए। चयनित आवेदकों को निर्धारित वेतन के अलावा पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी इंश्योरेंस, पेंशन आदि अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ व रोजगार पहचान पत्र सहित साक्षात्कार के लिए कार्यालय में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदकों को यात्रा भत्ता व अन्य लाभ देय नहीं होगा और कंपनी के नियम अनुसार चयनित आवेदकों को एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।












