संविधान को इंदिरा ने रखा ताक पर राहुल गांधी रखते हैं जेब में: अनुराग
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर बिहार के मोतिहारी व मुजफ्फरपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आपातकाल के दौरान कांग्रेसी अत्याचारों पर विस्तार से अपने विचार रखे। एक जनसमूह को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान को ताक पर रखा तो वहीं राहुल गांधी उसे जेब में रखते हैं। अनुराग ने कहा कि 50 साल पहले 25 जून 1975 को कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता ने आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र के ऊपर कभी न मिटने वाला धब्बा लगाया था।












