'इक्क पंजाब रेस्टोरेंट' ने चंडीगढ़ में की शानदार शुरुआत
राजन और दीपिका सेठी की महत्वाकांक्षी वा जुनूनी परियोजना, इक्क पंजाब ने इस साल जनवरी में दिल्ली के कॉनॉट प्लेस में सफल लॉन्च के बाद अब चंडीगढ़ में अपने दरवाजे खोल दिए हैं। इक्क पंजाब सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं है। यह पंजाब की समृद्ध संस्कृति, गहरे इतिहास और अटूट भावना का एक हार्दिक उत्सव है। पंजाब के स्वाद और आत्मा को चंडीगढ़ में लाते हुए, यह आपको पहले से कहीं ज्यादा जीवंत पाककला और सांस्कृतिक जादू का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता है। पंजाब की कहानियों से प्रेरित-एक ऐसा राज्य जो कभी साम्राज्यों के पालने और विविध परंपराओं के मिलन स्थल के रूप में फला-फूला, इक्क पंजाब विभाजन से टूटी विरासत को श्रद्धांजलि देता है, लेकिन अपने न भूलने वाले व्यंजनों और परंपराओं के माध्यम से आत्मा में एकजुट है। राजन सेठी कहते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में इक्क पंजाब को मिले अपार प्यार और सफलता को देखने के बाद, हमें लगा कि इस अनुभव को पंजाब के दिल के करीब लाने का समय आ गया है। चंडीगढ़, एक ऐसा शहर है जो पंजाबी संस्कृति और परंपराओं को खूबसूरती से संजोए हुए है, इसलिए यह सही विकल्प लगा। यहाँ के लोगों का अपनी जड़ों से गहरा जुड़ाव है, और हम एक ऐसी जगह बनाना चाहते थे जहां वे पंजाब के समृद्ध स्वाद को फिर से महसूस कर सकें।