रविंद्र धीमान के नेतृत्व में आलमपुर में सांसद अनुराग का भव्य स्वागत
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के जिला कांगड़ा के प्रवेश द्वार आलमपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यह स्वागत समारोह पूर्व विधायक रविंद्र धीमान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अनुराग ठाकुर पंचरुखी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर जयसिंहपुर वार्ड से जिला पार्षद संजीव ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय पठानिया, मंडल महामंत्री राजेश सुग्गा, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत आलमपुर की प्रधान शकुंतला देवी, गंदड़ पंचायत की प्रधान विनता कटोच, बालकरूपी पंचायत के प्रधान सुनील चौधरी, जगरूपनगर पंचायत की प्रधान प्रोमिला देवी और जांगल पंचायत की प्रधान कुसुम लता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।