1 मई तक करवाएं ई-केवाईसी
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ ई हंस राज ने बताया कि विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि, जिन्होंने अभी तक अपने विद्युत मीटर की ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे यह कार्य 31 मई, 2025 तक अवश्य करवा लें। ऐसे उपभोक्ता विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ कार्यालय में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपने बिजली बिल की कॉपी और आधार कार्ड ले जाकर ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। यदि कोई उपभोक्ता 31 मई तक ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो भविष्य में वह विद्युत मीटर पर मिलने वाली सुविधाओं व योजनाओं से वंचित रह जाएगा।












