माजरा में पुलिस टीम पर हमले के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
13 जून को सिरमौर जिले के माजरा थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव में उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस और हमलावरों के बीच किसी मुद्दे को लेकर झड़प हुई, जो जल्द ही हिंसा में बदल गई। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए माजरा पुलिस ने अगले ही दिन यानी 14 जून को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
- सुमित गुप्ता (40), हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नाहन
- मानव शर्मा (41), दखाली, नाहन
- राज कुमार (34), शितली, बनेठी, नाहन
- जय प्रकाश (39), जाबल का बाग, नाहन
माजरा थाना में इस संबंध में अभियोग संख्या 97/25, दिनांक 13/06/2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 299, 132, 191(2), 191(3), 190, 351(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह हमला न केवल पुलिस के लिए गंभीर चुनौती है बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए मजाल












