सिद्ध कोठी में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत समापन
सिद्ध कोठी बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी और ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कथा व्यास जगदीश शर्मा ने सात दिनों तक भागवत पुराण की अमृतवाणी से भक्तों को भावविभोर किया। दीनानाथ पुजारी ने बताया कि समापन की रात्रि को माहूंनाग भजन मंडली तरौर ने भजन संध्या में अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।












