बरोट पंचायतों में किसान जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत झटिंगरी, वरधान तथा बरोट पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विषय विशेषज्ञ कृषि पधर डॉक्टर सोनम ने बताया कि 29 मई से 12 जून तक चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र मंडी द्वारा झटिंगरी, वरधान तथा बरोट पंचायतों में किसान जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, पशुपालन, जैविक खेती तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा है। इस अवसर पर वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों की टीम में शामिल रहे। सब्जी वैज्ञानिक, केवीके मंडी डॉक्टर शकुंतला राही, पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉक्टर वृज वनीता के वीके मंडी, विषय विशेषज्ञ (कृषि) पधर डॉक्टर सोनम, संजय बीटीएम द्रंग संजय, प्रमुख इफ्को मंडी डाक्टर रोहित गलोटिया, स्थानीय पंचायत प्रधानों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने किसानों को अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया एवं पंचायत स्तर पर सहयोग सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में महिला एवं युवा किसानों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही विशेषकर बरोट पंचायत में पंचायत प्रधान डॉक्टर रमेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा पुरुष किसानों की अपेक्षा महिला किसानों की उपस्थिति भारी रही। उन्होंने बताया कि इस अभियान में इन सभी पंचायतों में उपस्थित किसानों को विभिन्न विभागों से आए इन डॉक्टरों द्वारा वैज्ञानिक खेती एवं रोग प्रबंधन पर तकनीकी जानकारी, पशु स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल संबंधी सुझाव, जलवायु अनुकूल, कृषि अभ्यासों का प्रदर्शन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उठाने की प्रक्रिया जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारियां प्रदान करवाई गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान हर गांवों के किसानों तक वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने, किसानों की समस्याओं को समझने और उन्हें समाधान प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध हुई है।












