27 मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-2 भद्रवाड़ ई. हंस राज ने बताया कि विद्युत अनुभाग भद्रवाड़ के अंतर्गत आने वाले 33/11 के वी उप केन्द्र रखोटा व 11 के वी जमणी, भदवाड़, चन्दैश, पिंगला, कठोगण व आसपास के क्षेत्र में 27 मई को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभाग द्वारा लाइनों के रखरखाव व नजदीकी पेड़ों की कटाई छंटाई की जाएगी।












