12 जून को सरकाघाट विद्युत उपमंडल के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल सरकाघाट ने जानकारी दी कि 12 जून को 11 केवी बारछवाड़-टिहरा लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य एवं साथ लगते पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कार्य के चलते प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं रहेगी। सैन, एनडब्ल्यूसी होटल, बकारटा, सीवरेज प्लांट, चूंगी नाका, दारपा, भुवानी, गध्यानी, रखोह, टिक्करी, रोपड़, जनदरू, पिहलू, समलेट, पनिहोर, कलोत, डोडर, कांगूगल्लू, धाड, बदार, बासी कोठी, कोठी, भटबान, हरलोट, रसेनगल्लू, टेल्ला लेटहरा, जन्धरेरी, भलवान तथा मोरगल्लू।
13 जून को 11 केवी बारछवाड़ ओल्ड रिस्सा लाइन के रखरखाव के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
सरकाघाट।
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल सरकाघाट, राज सिंह पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जून को 11 केवी बारछवाड़ ओल्ड रिस्सा एचटी लाइन के आवश्यक रखरखाव एवं इसके साथ लगते पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते इस लाइन के अधीन आने वाले क्षेत्रों चौक, कुठेर, बरारता, पाटी, कंडयोल, जाजरकुकैंन, बग्रागल्लू, जंझेल, ग्रोरु तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।












