ग्राम पंचायतों के समस्त वार्डों निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित
प्राधिकृत अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी सरकाघाट विवेक पॉल ने बताया कि विकास खण्ड गोपालपुर में पड़ने वाली ग्रांम के समस्त वार्डों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रारूप का अवलोकन खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय गोपालपुर में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इस प्रारूप के संबंध में कोई आक्षेप हो तो वह प्रारूप जारी होने से सात दिनों के यानी 26 जून तक प्राधिकृत अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी गोपालपुर के कार्यालय में अपील दायर कर सकते हैं। दायर आपेक्ष पर सुनवाई खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय गोपालपुर में 30 जून को प्रातः 11 बजे होगी।












