बरोट में जिला स्तरीय कवि सम्मलेन आयोजित करने की मांग
छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी जैसी दुर्गम घाटी में छुपी हुई कई प्रतिभाओं को उभारने तथा सांस्कृतिक आदान–प्रदान के लिए दोनों घाटियों के केंद्र स्थल बरोट में एक बार फिर से जिला स्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित करने की मांग की गई है। घाटियों के सुभाष ठाकुर, राजकुमार, भागमल, काजू राम, दीपू रिस्की, सुनील कुमार, विजय कुमार, श्याम सिंह, मेद राम, बलदेव सिंह आदि का कहना है कि इन दुर्गम घाटियों में रह रहे सैकड़ों युवक–युवतियों में अनेक प्रतिभाएं छिपी हुई है, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभाओं को उजागर करने का मौका ही नहीं मिल पाता है। इन युवाओं ने मंडी लोक संपर्क विभाग के अधिकारी व जिला भाषा अधिकारी से आग्रह किया है कि बरोट में जिला स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन कर इन दुर्गम घाटियों के युवक व युवतियों को अपनी प्रतिभाएं उजागर करने का मौका दिया जाए।












