भीषण गर्मी से राहत देने को जोगिंद्रनगर में लगाई गई ठंडे पानी की छबील
जोगिंद्रनगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आमजन के लिए ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस छबील का आयोजन सामाजिक सरोकार की भावना से प्रेरित होकर बावा कम्युनिकेशन के एमडी अजय बावा एवं उनके मोहल्ले के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।इस नेक पहल के तहत सैकड़ों लोगों ने ठंडे व मीठे जल का सेवन कर गर्मी से राहत महसूस की। स्थानीय लोगों, राहगीरों व दुकानदारों ने छबील की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया। छबील में शुद्ध जल के साथ-साथ मीठे जल की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को तेज गर्मी में ठंडक का अनुभव हुआ।गौरतलब है कि गर्मी के इस दौर में ऐसी छबीलें न केवल लोगों को तात्कालिक राहत देती हैं, बल्कि समाज में सेवा भावना और सहयोग की भावना को भी मजबूती प्रदान करती हैं। अजय बावा और उनके सहयोगियों द्वारा यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि ऐसे सेवाभावी कार्य भविष्य में भी निरंतर होते रहेंगे और समाज में सहयोग की भावना को जीवंत बनाए रखेंगे।












