मुख्यमंत्री पच्छाद में जल्द करवाएं डॉक्टरों की नियुक्ति : जी.आर. मुसाफिर
हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जी.आर. मुसाफिर ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक पत्र लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा है कि क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों के 25 खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। मुसाफिर ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री को बताया कि पच्छाद में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है।












