चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय उच्च 4 मील के पास फिर 14 घंटे बाद बहाल
चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी का 4 मील सबसे डैंजरस ब्लैक प्वाइंट बन चुका है, जो खुलता कम और बंद ज्यादा रहने लगा है। इससे लोग परेशान और हताश हो रहे हैं। यहां पर बार-बार पहाड़ी से चट्टाने गिरने के क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से मंडी और पंडोह के बीच 4 मील के पास सड़क मार्ग 39 घंटे बंद रहा। रविवार की शाम 4 बजे यह सड़क मार्ग 28 घंटों के बाद सुचारू हो सका था। सड़क मार्ग मात्र 6 घंटे खुलने के बाद रात 11 बजे फिर से भारी भरकम मलवा पत्थर गिरने से बंद हो गया, जो पूरी रात बंद ही रहा। सोमवार प्रातः 8 बजे फिर से भारी भूस्खलन हुआ। उसके बाद 9 बजे मलवा हटाने का कार्य शुरू हो सका। तथा दोपहर 1.30 बजे 14 घंटे के लम्बे अन्तराल के बाद पुनः सड़क मार्ग बहाल हो सका। इस बंद से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। सड़क मार्ग पर दोनों ओर लम्बी लम्बी कतारें लग गई। जो सड़क खुलने के बाद जाम का कारण बनी। जानकारी के अनुसार फोर-लेन निर्माण कम्पनी केएमसी द्वारा अवैज्ञानिक तरीके से पहाड़ी को काट गया हैं। इसी वजह से बार बार भूस्खलन हो रहा है। पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि उनकी एक टीम देर रात से ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में लगी रही, जिसमें कुल्लु से आने वाले छोटे वाहनों को बाया गोहर- चैलचौक भेजा जा रहा था, जबकि वे स्वयं 4 मील के पास यातायात को व्यवस्थित करने में जुटे रहे।












