सात खेतों में अफीम की खेती पर मामला दर्ज
पधर पुलिस ने सात खेतों से अफीम की खेती को लेकर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार थाना पधर के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने गस्त के दौरान मुकाम मरखाण में गेहूं के खेतों के बीच गेहूं, जौ और लहसुन के खेतों के बीच सात खेतों में अफीम की खेती की हुई पाई। राजस्व अधिकारी मनोज कुमार ने खेतों का विवरण दिया और खेत न० 1 में 196 पौधे अफीम खसरा नंबर 170, खेत नंबर 2 में 926 पौधे अफीम खसरा नंबर 176, खेत नंबर 3 में 138 पौधे अफीम खसरा नंबर 181, खेत नंबर 4 में 245 पौधे अफीम खसरा नंबर 188/1, खेत नंबर 5 में 288 पौधे अफीम खसरा नंबर 111, खेत नंबर 6 में 415 पौधे अफीम खसरा नंबर 105 व खेत नंबर 7 में 408 पौधे अफीम खसरा नंबर 57 कुल सात खेतों में 2616 पौधे अफीम के बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।