सरकाघाट में विवाहिता के साथ अत्याचार का मामला, ससुराल पक्ष पर मारपीट व लापरवाही का आरोप
उपमंडल सरकाघाट के रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह गांव सिल्ह डा रिस्सा तह सरकाघाट जिला मण्डी की शिकायत पर पुलिस में मामला पंजीकृत हुआ है। शिकायत कर्ता के अनुसार इसकी बेटी अर्चना देवी की शादी करीव 13 साल पहले पृथ्वी राज पुत्र अनंत राम गाँव कणा डा टिक्कर तह सरकाघाट के साथ हुई है। शादी के बाद इसके पति पृथ्वी राज व सास ब्रहमी देवी द्वारा मानसिक व शारिरिक तौर से प्रताडित किया जाता रहा है। इसके साथ इसकी सास व पति कई बार मारपीट करते रहते है। 28 मई को इसे पता चला कि इसकी बेटी अर्चना अपने रिहायशी मकान के बरामदे में बेहोश (बेहोश) पडी थी जिसे उसके स्वजन जोनल अस्पताल मण्डी ले आए। लेकिन वहां वह ठीक नहीं हुई और न ही होश में आई। जोनल अस्पताल मंडी से अर्चना को मैडीकल कालेज नेरचौक रैफर कर दिया। 29 मई रात को अर्चना को एमज बिलासपुर के लिए रैफर कर दिया गया लेकिन वह अभी तक बेहोश ही है।अर्चना अभी तक बेशुध है तथा उसे आईसीयू में रखा गया है। इसकी बेटी अर्चना का इसके पति पृथ्वीराज ने उपचार नहीं करवाया तथा मारपीट भी करी है। अर्चना के पति पृथ्वी राज व इसकी सास ब्रहमी देवी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जावे। जिस पर उपरोक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डी एस पी संजीव गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।






