बस अड्डा सुंदरनगर में बस में नहीं चढ़ने देता सांड
राष्ट्रीय उच्च मार्ग नं 21 से से सटा बस अड्डा सुंदरनगर जहां वर्षों से बेसहारा पशुओं के झुंड यात्रियों के लिए हरदम जान के लिए आफत बने रहते हैं।कई सांड आवारा हालत में एच आर टी सी आदि बसों के साथ आ धमकने की स्थिति में देखे जा सकते हैं ऐसे में यात्रियों को तब परेशान होना पड़ता है जब वे अपने अपने गंतव्य के लिए बस तो पकड़ना चाहते हैं मगर ये आवारा सांड उन्हें बस में चढ़ने नहीं देते और मारे डर के लोगों को दूर भागना पड़ता है जिससे उनकी बस छूट जाती है। सांडों आदि से परेशान लोगों ने बताया कि पहले भी बस अड्डा सुंदरनगर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने की मांग की जाती रही है मगर संबंधित विभाग ने अभी तक इस दिशा में किसी किस्म की ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई है जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों ने उपायुक्त मंडी से पुरजोर मांग की है कि शीघ्र ही बस अड्डा सुंदरनगर में व्याप्त बेसहारा पशुओं के आतंक से छुटकारा दिलाए जाने के लिए कारगर कदम उठाए।












