पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर 21 को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई को नेरचौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन मंडी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुबह दस बजे से एक बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित करने के पश्चात संगठन के कार्यकर्ता सुंदरनगर स्थित विशेष बाल संस्थान में फल इत्यादि वितरित करेंगे।












