औरो टेक्सटाइल प्रिंटिंग डिविजन लिमिटेड करेगी 50 ट्रेनी भर्ती
औरो टेक्सटाइल प्रिंटिंग डिविजन लिमिटेड बद्दी 50 ट्रेनी कर्मचारियों की भर्ती करेगी। उप रोजगार कार्यालय बालीचौकी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कंपनी 6 जून को स्थानीय उप रोजगार कार्यालय में एक भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेनी के लिए न्यूनतम वेतन 12750 रुपये प्रति मास रखा गया है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी न्यूनतम वीं जमा वह अधिकतम जमा 2 व आईटीआई पास होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक युवा 6 जून को अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेजों को साथ लाकर भर्ती शिविर में भाग ले सकते हैं। उक्त साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।












